फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Fort closed to the general public until August 15

Independence Day Celebrations: लाल किला 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद, एएसआई ने जारी किया आदेश

Fri, 17 Jul 2026 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 03:21 AM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Red Fort closed to the general public until August 15
लाल किला - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर को 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


नौ जुलाई को जारी आदेश में कहा कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया जाता है कि लाल किला 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन


एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष इस तरह का आदेश जारी किया जाता है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल लाल किला 15 अगस्त 1947 से देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थल रहा है। इसी दिन भारत ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed