{"_id":"6a59edcc0bc2285ee40906ec","slug":"shikohabad-encounter-live-criminal-entered-school-followed-teacher-s-advice-killed-minutes-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल में घुसा बदमाश, शिक्षक की मान ली ये बात...कुछ मिनट में पुलिस ने किया ढेर; शिकोहाबाद मुठभेड़ की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल में घुसा बदमाश, शिक्षक की मान ली ये बात...कुछ मिनट में पुलिस ने किया ढेर; शिकोहाबाद मुठभेड़ की कहानी
Fri, 17 Jul 2026 02:49 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। पुलिस मुठभेड़ से पहले क्या-क्या हुआ, प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक ने बताई आंखों देखी...
विज्ञापन
शिकोहाबाद मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नेम खेरिया में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस से बचकर भाग रहा एक बदमाश विद्यालय परिसर में घुस आया। उस समय बिजली न होने के कारण सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह कक्षा दो के करीब आठ बच्चों को विद्यालय परिसर में बैठाकर पढ़ा रहे थे। शिक्षक ने बताया कि जब बदमाश अचानक से स्कूल के अंदर पहुंचा, तो वे कुछ समझ ही नहीं पाए। उन्होंने बदमाश से पूछा कि क्या हुआ है। बदमाश ने उनसे कुछ भी नहीं कहा। शिक्षक ने बदमाश से वहां से जाने के लिए कहा। बदमाश ने शिक्षक की बात मान ली और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए स्कूल की दीवार फांदकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह ने बताया कि तभी सादा कपड़ों में चार पुलिसकर्मी दो बदमाशों का पीछा करते हुए विद्यालय की ओर आए। इस दौरान एक बदमाश दीवार फांदकर भाग गया, जिसके पीछे दो पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। दूसरा बदमाश विद्यालय परिसर में पहुंचकर कुछ देर उनके पास खड़ा रहा। उन्होंने बताया कि बदमाश ने न तो बच्चों से और न ही उनसे कोई बातचीत की। इसके बाद उन्होंने उसे विद्यालय परिसर से बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर वह मुख्य गेट से बाहर निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए। घटना के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक और बच्चे सुरक्षित रहे, लेकिन अचानक बदमाश के स्कूल परिसर में पहुंचने से सभी सहम गए। बता दें पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं।
सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश पास के गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव के अंदर जा घुसी। बदमाश गांव में ही स्कूल के पास जाकर छुप गए। एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर गोलियों को बौछार कर दी।
एसओजी टीम ने आगे बढ़ते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को कुछ घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था। दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची। यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।