{"_id":"6a59e90f8a09add52e0a4e47","slug":"caviar-launches-24k-gold-messi-ronaldo-edition-smartphones-only-19-units-available-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24K गोल्ड में सजे Messi-Ronaldo एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च: 19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक; देखें कितनी है कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
24K गोल्ड में सजे Messi-Ronaldo एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च: 19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक; देखें कितनी है कीमत
Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
सार
Caviar Limited Edition Smartphone: फुटबॉल और लग्जरी गैजेट्स के शौकीनों के लिए एक बेहद अनोखी खबर है। लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली एक कंपनी ने फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को समर्पित दो बेहद खास लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन पेश किए हैं। जिनके दुनिया भर में सिर्फ 19-19 पीस ही बेचे जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस रॉयल गैजेट की हर एक डिटेल...
विज्ञापन
कैवियार मेसी और रोनाल्डो एडिशन फोन
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Caviar Messi And Ronaldo Edition Phone: फुटबॉल के दो बड़े सितारों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सम्मान में कैवियार (Caviar) ने बेहद खास लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा और एपल आईफोन 17 प्रो को 24 कैरेट गोल्ड, प्रीमियम हैंडक्राफ्टेड डिजाइन और खास कलेक्टर एलिमेंट्स के साथ पेश किया है। आपको इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 19-19 यूनिट ही बनाई गई है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी एक्सक्लूविस बन गए हैं।
मेसी एडिशन फोन
- फोटो : caviar.global
Messi Edition में क्या है खास?
- कैवियार का मेसी एडिशन आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा पर आधारित है। इसके बैक पैनल पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की तस्वीर, उनकी जर्सी नंबर 10 और अर्जेंटीना के राष्ट्रीय प्रतीकों को काफी खूबसूरती से उकेरा गया है। बताया जा रहा है कि इस एडिशन की जटिल इंजीनियरिंग और फोल्डिंग डिजाइन मेसी के खेल से प्रेरित है।
- वहीं, जो हल्के नीले और सफेद इनेमल रंगो को 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड आउटलाइन के साथ सजाया गया है, जो अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक के रूप में मेसी के सम्मान को दर्शाता है। प्रीमियम एनामेल फिनिश और गोल्ड प्लेटिंग इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स पीस बनाती है।
रोनाल्डो एडिशन फोन
- फोटो : caviar.global
Ronaldo Edition भी कुछ कम नहीं
रोनाल्डो एडिशन को एपल आईफोन 17 प्रो पर तैयार किया गया है। इसके बैक पैनल पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर, उनकी मशहूर जर्सी नंबर 7 और पुर्तगाल के राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किया गया है। इसमें भी 24K गोल्ड प्लेटिंग और खास ज्योमेट्रिक डिजाइन दिया गया है, जो इसे सामान्य iPhone से बिल्कुल अलग पहचान देता है।

सिर्फ 19 लोग खरीद पाएंगे यह फोन
- फोटो : caviar.global
सिर्फ खास 19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक
- कैवियार ने इसकी विशिष्टा यानी एक्सक्लूविटी का ध्यान रखा है। इसलिए दुनिया भर में इन दोनों ही मॉडल्स के सिर्फ 19-19 यूनिट्स ही तैयार किए गए हैं। इसका मतलब है कि पूरी दुनिया में मेसी एडिशन के सिर्फ 19 और रोनाल्डो एडिशन के सिर्फ 19 ही मालिक होंगे।
- इतना ही नहीं, जो कोई भी इन चमचमाते फोन्स को खरीदेगा, उन्हें कंपनी की तरफ से एक बेहद खास कलेक्टर प्रीमियम बॉक्स भी दिया जाएगा। इस वीआईपी बॉक्स के अंदर फोन के साथ एक बेहद खूबसूरत गोल्ड-प्लेटेड चाबी और एक मेमोरियल ब्रांडेड स्मारक सिक्का (Coin) भी तोहफे के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
कैवियार मेसी और रोनाल्डो एडिशन फोन
- फोटो : caviar.global
19 लोगों को कितनी कीमत में मिलेंगे यह फोन?
चूंकि इन फोन्स को बनाने में असली सोने और अनगिनत घंटों की बारीक कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इनकी कीमत भी आसमान छूती है:
क्यों बन रहा चर्चा का विषय?
दरअसल, सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख की लॉन्च कर दी है, जो कि 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा का आधिकारिक लॉन्च होगा, लकिन उससे पहले ही कैवियार ने इसका खास कस्टम लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है, जिससे फुटबॉल और लग्जरी टेक के शौकीनों के लिए यह कलेक्शन चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
चूंकि इन फोन्स को बनाने में असली सोने और अनगिनत घंटों की बारीक कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इनकी कीमत भी आसमान छूती है:
- iPhone 17 Pro Ronaldo Edition (256GB बेस वेरिएंट): इसकी शुरुआती कीमत 11,410 डॉलर (लगभग 10,99,999 रुपये) रखी गई है।
- Ronaldo Edition (टॉप स्टोरेज वेरिएंट): इसका सबसे महंगा वेरिएंट 13,130 डॉलर (करीब 12,63,000 रुपये) तक जाता है।
- Galaxy Z Fold 8 Ultra Messi Edition: मेसी के इस फोल्डेबल सोने के फोन की कीमत को भी इसी अति-प्रीमियम बजट कैटेगरी (लगभग 11 से 13 लाख रुपये के बीच) में रखा गया है।