फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5G Speed Issue: 5G फोन में भी इंटरनेट चलता है स्लो? जानिए क्या है वजह और स्पीड बढ़ाने के तरीके

Fri, 17 Jul 2026 11:52 AM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 17 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

5G Internet Slow: देश में 5जी नेटवर्क का विस्तार तेजी से बढ़ रहा है। Jio और Airtel जैसे कई कंपनियां भारत के कई हिस्सों में 5जी सेवा उपलब्ध करा रही है। 4 जी की तुलना में 5 जी कहीं ज्यादा तेज स्पीड और बेहतर नेटवर्क देता है, इसके बावजूद कई यूजर्स की शिकायत रहती है कि इंटरनेट धीमा चलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी वजह सिर्फ नेटवर्क नहीं, बल्कि कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर 5G इंटरनेट स्लो क्यों हो जाता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
5G Phone, Slow Internet? Here 7 Reasons  Mobile Data not Fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Slow Internet Problem on 5G Phone: जहां एक ओर 5 जी राेलआउट के समय हमें 4जी की तुलना में बेहद शानदार और बिजली जैसी तेज इंटरनेट स्पीड का वादा किया गया था, वहीं हकीकत में कई यूजर्स आज भी अपने फोन के स्लो इंटरनेट से काफी परेशान हैं। अगर आपके पास भी 5 जी इंटरनेट होने के बावजूद भी गोल-गोल बफरिंग होता रहता है, तो इसके पीछे आपके फोन या नेटवर्क की कुछ खामियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं यह समस्या कैसे दूर होगी।


आइए सबसे पहले उन 7 कारणों को समझते हैं जो आपके 5G की रफ्तार को धीमा कर देते हैं...
5G Phone, Slow Internet? Here 7 Reasons  Mobile Data not Fast
मोबाइल डेटा के तेज न होने के सात कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
1. नेटवर्क की भारी भीड़: किसी-किसी खास इलाके में एक ही मोबाइल टावर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग 5 जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इससे बैंडविड्थ बंट जाती है। इस ट्रैफिक जाम की वजह से आपके हिस्से आने वाली स्पीड काफी कम हो जाती है।

2. मोबाइल टावर से आपकी दूरी: दरअसल, 5G सिग्नल्स की फ्रीक्वेंसी जितनी हाई होती है, उनकी रेंज उतनी ही कम होती है। अगर आप अपने नजदीकी 5G टावर से बहुत अधिक दूरी पर हैं, तो हो सकता है कि सिग्नल्स कमजोर हो और स्पीड अचानक गिर जाए।

3. मोटी दीवारें और भौतिक बाधाएं: कहा जाता है कि 5G की हाई-फ्रीक्वेंसी वेव्स कंक्रीट की मोटी दीवारों, शीशों या बंद दरवाजों को आसानी से पार नहीं कर पातीं। यही वजह है कि अक्सर खुले मैदान में चलने वाला सुपरफास्ट इंटरनेट घर के अंदर आते ही सुस्त हो जाता है।

4. नॉन-स्टैंडअलोन तकनीक का झंझट: भारत में कई जगह 5G नेटवर्क के लिए 4G के बुनियादी ढांचे का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में आपका फोन बार-बार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच होता रहता है, जिससे कनेक्टिविटी और स्पीड प्रभावित हो सकती है।

5. बैकग्राउंड में डेटा उड़ाने वाले एप्स: क्या आपको पता है कि आपके फोन के बैकग्राउंड में चुपके से चल रहे कई भारी-भरकम एप्स लगातार डेटा का उपभोग करते रहते हैं? यह आपके फोन की बैटरी खपत तो करते ही हैं, साथ ही बैकग्राउंड डेटा खपत आपकी एक्टिव डाउनलोडिंग या ब्राउजिंग स्पीड को काफी स्लो कर देती है।

6. डेली डेटा लिमिट का खत्म होना: कई बार कंपनियां तय डेली हाई-स्पीड डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड को ऑटोमैटिक तरीके से बहुत कम कर देती हैं, जिससे अनलिमिटेड महसूस होने वाला 5G अचानक धीमा हो जाता है। 

7. आउटडेटेड सॉफ्टवेयर: अगर आपने लंबे समय से अपने स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट नहीं किया है, तो पुराना सॉफ्टवेयर नए नेटवर्क प्रोटोकॉल के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता और नेटवर्क रिसीव करने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
5G Phone, Slow Internet? Here 7 Reasons  Mobile Data not Fast
ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर 5G स्लो चल रहा है तो अपनाएं ये आसान उपाय 
अगर आप भी स्लाे इंटरनेट से परेशान हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके काफी हद तक इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।

सबसे पहले 5G नेटवर्क चेक करें
सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाकर सेलुलर या मोबाइल नेटवर्क सेक्शन खोलें और सुनिश्चित करें कि 5G नेटवर्क मोड चुना गया है।

फोन को रीस्टार्ट करें
कई बार सिर्फ फोन को रीस्टार्ट करने से अस्थायी नेटवर्क संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और इंटरनेट सामान्य रूप से काम करने लगता है।

बैकग्राउंड एप्स बंद करें
एप स्विचर खोलकर उन एप्स को बंद करें जो बैकग्राउंड में लगातार डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे नेटवर्क और सिस्टम दोनों पर लोड कम होगा।

फोन और एप्स का कैशे साफ करें
समय के साथ जमा हुआ कैश फोन की परफॉर्मेंस और एप्स की स्पीड को प्रभावित कर सकता है। इसलिए समय-समय पर कैशे क्लियर करना फायदेमंद रहता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें
फोन में उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर इंस्टॉल करें। नए अपडेट्स में बग फिक्स, नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन और परफॉर्मेंस सुधार शामिल होते हैं, जिससे 5G अनुभव बेहतर हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed