सैमसंग लवर्स हो जाएं तैयार, आ रहे हैं शानदार AI गैजेट्स: इवेंट की तारीख का एलान; कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
Galaxy Unpacked: सैमसंग लवर्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख का एलान कर दिया है, इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Flip 8, दो नई प्रीमियम गैलेक्सी वॉच और पहली बार सैमसंग के AI संचालित स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च होने की संभावना है। इवेंट कब होगा? समय क्या है? लॉन्च होने वाले सभी छह संभावित प्रोडक्ट्स की लिस्ट और आप कैसे अपने पसंदीदा गैलेक्सी डिवाइस को प्री-रिजर्व कर सकते हैं? यहां जानिए सब कुछ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pre-reserve Your Galaxy Device: ग्राहकों के लिए शुरू हुई बुकिंग
- सैमसंग ने अपने ग्राहकों का खास ध्यान रखते हुए फोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप लॉन्च के तुरंत बाद इन गैजेट्स को सबसे पहले अपने हाथ में पाना चाहते हैं, तो कंपनी ने प्री-रिजर्व योर गैलेक्सी डिवाइस या Galaxy Unpacked 2026 प्रोग्राम को भी एक्टिव करने की तैयारी कर ली है।
- इच्छुक खरीदार लॉन्च होने वाले नए फोल्डेबल डिवाइसेस, स्मार्टवॉच या एआई ग्लासेस को आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए पहले से प्री-रिजर्वेशन कर सकते हैं। जिससे उन्हें शुरुआती ऑफर्स, खास डिस्काउंट और सबसे तेज डिलीवरी का फायदा मिल सके।
Ready for a whole new experience? 👀 Something new is coming with Emma Myers. #SamsungPartner#GalaxyUnpacked July 22, 2026. #GalaxyAI
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) July 16, 2026
Live on https://t.co/D6nxwskXj1. pic.twitter.com/phEcPyWwys
Samsung Launch Event: कब और कहां देखें लाइव?
- अगर आप इस इवेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें यह इवेंट इस बार 22 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के लंदन में आयोजित किया जाएगा।
- भारत के समय के अनुसार यह शाम छह बजे से शुरू होगा।
- इस इवेंट को आप सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव घर बैठे देख सकते हैं।
इस बार कंपनी अपने फैन्स के लिए सिर्फ फोन्स ही नहीं, बल्कि कई वियरेबल्स और फ्येचरिस्टिक गैजेट्स लाने की तैयारी में है। फिलहाल सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आइए जानते हैं कि किन डिवाइसेस से पर्दा उठ सकता है और उन प्रोडक्ट्स की खासियत क्या है...
1. Galaxy Z Fold 8
यह गैलेक्सी जेड फोल्ड तो इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। अफवाहे हैं कि इस बार इसे पुराने मॉडल्स की तुलना में थोड़ा छोटा लेकिन चौड़े आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और आसान होगा। इसमें हल्का डिजाइन, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,800mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह सच है या नहीं, ये तो 22 जुलाई को ही पता चलेगा।
2. Galaxy Z Fold 8 Ultra
अगर आप भी लंबे से समय से ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जिसमें आपको फीचर्स के साथ कोई समझौता न करना पड़े, सैमसंग का यह प्रीमियम और फीचर लोडेड फोल्डेबल फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें शानदार फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। खास बात यह है कि इसकी साइज और वजन काफी हद तक पिछले Galaxy Z Fold 7 के बराबर ही रहने वाली है।
3. Galaxy Z Flip 8
स्टाइलिश क्लैमशेल डिजाइन चाहने वालो को यह फोन काफी पसंद आ सकता है। कहा जा रहा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसका डिजाइन काफी पतला और हल्का होने वाला है। हालांकि इसका डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी कैपेसिटी पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इस बार इसमें ज्यादा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
4. Galaxy Watch 9
स्वास्थ्य और फिटनेस प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन वॉच साबित हो सकती है। इसका बाहरी डिजाइन भले ही पिछले साल की गैलेक्सी वॉच 8 जैसा हो, लेकिन आंतरिक सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर इसमें कई एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग, मेडिकल ग्रेड सेंसर और वेलनेस फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
5. Galaxy Watch Ultra 2
एडवेंचर लवर्स के लिए आ रही इस रग्ड स्मार्टवॉच में पहले से काफी बेहतर और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकती है। परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें सुपर-फास्ट स्नैपड्रैगन वियर इलाइट (Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर) तेज धूप में भी साफ दिखने वाली सुपर ब्राइट स्क्रीन और लंबे बैकअप के लिए 800mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है।
6. Galaxy Glasses
- यह सैमसंग का पहला एआई स्मार्ट ग्लासेस और सबसे अनोखा प्रोडक्ट हो सकता है। हालांकि सैमसंग ने जेंटल मॉन्स्टर (Gentle Monster) और वार्बी पार्कर (Warby Parker) के साथ पार्टनरशिप में अपने एआई स्मार्ट ग्लासेस के डिजाइन्स को पहले ही शोकेस किया है।
- ये स्मार्ट ग्लासेस गूगल के नए एंड्रॉयड XR ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे और इनमें इन-बिल्ट गूगल जेमिनी एआई का सपोर्ट मिलेगा। इस इवेंट में इसके स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।