फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How Long Does a Laptop Last, When You Replace It?

Laptop Lifespan: क्या लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए कितने साल बाद बदलना माना जाता है सही फैसला

Fri, 17 Jul 2026 08:51 AM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 17 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Laptop Tips: क्या आपको भी अपना लैपटॉप पहले से धीमा लग रहा है? तो हो सकता है उसे बदलने का वक्त आ गया हो। हर लैपटॉप की एक उम्र होती है, लेकिन कितनी? कितने साल बाद उसे बदलना सही फैसला माना जाता है? आइए जानते हैं इस लेख में...
 

विज्ञापन
How Long Does a Laptop Last, When You Replace It?
लैपटॉप टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Laptop Expiry Date: आज के समय में लैपटॉप हमारा चलता फिरता काम हो गया है। यह सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलेज असाइनमेंट तैयार करना हो, ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करनी हो या फिर ऑफिस का काम पूरा करना हो, हर जगह लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या लैपटॉप की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? भले ही इस पर खाने-पीने की चीजों की तरह कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती, लेकिन हर लैपटॉप की एक तय लाइफ जरूर होती है।
विज्ञापन


आखिर कितने साल तक चलता है लैपटॉप?
कभी कोई कंपनी आमतौर पर इसकी निश्चित लाइफ नहीं बताती , लेकिन सामान्य तौर पर माना जाता है कि एक लैपटॉप शुरुआती 3 से 5 साल तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसके बाद हार्डवेयर पुराना होने लगता है और नए सॉफ्टवेयर की जरूरतों के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


बदलने के क्या संकेत होते है?
लैपटॉप की सुरक्षा के लिए समय-समय पर ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट मिलना जरूरी माना जाता है। अगर कंपनी आपके डिवाइस के लिए नए अपडेट और सिक्योरिटी पैच देना बंद कर देती है, तो इसका मतलब है कि डिवाइस अब पुराने (Obsolete) उत्पादों की श्रेणी में पहुंच चुका है। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी स्थिति में साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार रिपेयर पर खर्च बढ़ने लगे
अगर आपका लैपटॉप पांच साल या उससे ज्यादा पुराना है और बार-बार खराब होने लगा है, तो हर बार रिपेयर पर खर्च करना समझदारी नहीं हो सकती। जब मरम्मत की लागत लगातार बढ़ने लगे, तो नया लैपटॉप खरीदना अधिक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

मल्टीटास्किंग में होने लगे परेशानी
अगर पहले आसानी से चलने वाला लैपटॉप अब कई एप एक साथ खोलने पर स्लो हो जाता है, बार-बार हैंग करता है या सामान्य काम में भी समय लेने लगा है, तो यह उसकी उम्र बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में सिस्टम बदलने पर विचार करना चाहिए।


क्या हर पुराने लैपटॉप को बदलना जरूरी है?
नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है कि हर पुराना लैपटॉप तुरंत बदल दिया जाए। अगर डिवाइस को अभी भी सिक्योरिटी अपडेट मिल रहे हैं, सामान्य काम बिना परेशानी के हो रहे हैं और रिपेयर का खर्च कम है, तो उसका इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है, लेकिन अगर अपडेट बंद हो जाएं, परफॉर्मेंस लगातार गिरने लगे और रखरखाव महंगा पड़ने लगे, तो नया सिस्टम लेना बेहतर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed