{"_id":"6a5750eb0c103bfa5e0fefa7","slug":"imei-number-explained-why-your-smartphone-useless-without-this-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IMEI Number: क्या होता है IMEI नंबर और इसके बिना क्यों डिब्बा बन जाता है स्मार्टफोन, जानें इसका मतलब और फायदे","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
IMEI Number: क्या होता है IMEI नंबर और इसके बिना क्यों डिब्बा बन जाता है स्मार्टफोन, जानें इसका मतलब और फायदे
Wed, 15 Jul 2026 02:51 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
IMEI Number: स्मार्टफोन का तो हम सभी इस्तेमाल कर ते हैं और इसे खरीदते वक्त उसकी रैम, कैमरा और प्रोसेसर पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन इस दौरान हम एक जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारे फोन की सुरक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी होती है। हम बात कर रहे हैं IMEI नंबर की। आइए समझते हैं यह क्या होता है? और चोरी होने पर यह नंबर कैसे आपका फोन ढूंढने में मदद कर सकता है। जानिए विस्तार से..
विज्ञापन
आईएमईआई नंबर क्या है
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
What is IMEI Number: आईएमईआई का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) होता है। यह 15 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो हर सभी फोन के लिए अलग-अगल होता है। इन्हें तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है, जिनमें आपके फोन की पूरी जानकारी छिपी होती है। आइए जानते हैं इन तीन हिस्सों के बारे में...
IMEI नंबर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इन नंबरों में कौन सी जानकारी होती है?
- पहला हिस्सा: देखिए इन 15 अंकों में जो शुरुआती आठ डिजिट का नंबर होता है, उसे टाइप एलोकेशन कोड (TAC) कहा जाता है। इन आठ अंकों से यह पता चलता है कि फोन को किस कंपनी ने बनाया है और उसका सटीक मॉडल नंबर क्या है।
- दूसरा हिस्सा: इसके बाद के छह डिजिट को सीरीयल नंबर (SNR) कहते हैं। यह हर एक हैंडसेट का अपना एक यूनिक सीरियल नंबर होता है, जो किसी भी दूसरे फोन से मैच नहीं खाता।
- आखिरी डिजिट: बाकी के बचे एक नंबर को चेक डिजिट (CD) कहा जाता है। इसे एक खास Luhn एल्गोरिदम (Luhn Algorithm) के जरिए जनरेट किया जाता है, जो पूरे नंबर की प्रामाणिकता की जांच करता है।
IMEI नंबर
- फोटो : एआई जनरेटेड
IMEI Number क्यों इतना जरूरी है?
- अधिकतर लोगों को नहीं पता कि आईएमईआई नंबर के बिना आपका स्मार्टफोन मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो सकता। जब भी आप अपने फोन में SIM कार्ड लगाते हैं, तो टेलीकॉम कंपनी इसी नंबर के जरिए आपके डिवाइस की पहचान सत्यापित करती है।
- अगर किसी कारण से IMEI नंबर अमान्य हो जाए या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए, तो फोन से कॉल करना, मोबाइल डेटा चलाना और नेटवर्क का इस्तेमाल करना संभव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IMEI नंबर
- फोटो : एआई जनरेटेड
फोन चोरी होने पर कैसे आता है काम?
- अगर किसी का स्मार्टफोन चोरी हो जाता है, तो शिकायत या किसी भी काम के लिए आईएमईआई नंबर सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। जैसे की इस नंबर को टेलीकॉम ऑपरेटर को देकर फोन को ब्लैकलिस्ट कराया जा सकता है, जिससे वह किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सके।
- इसके अलावा पुलिस और संबंधित एजेंसियां IMEI नंबर की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर सकती हैं कि फोन किस मोबाइल टावर से कनेक्ट हो रहा है। इससे चोरी हुए फोन की लोकेशन ट्रेस करने में सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन
IMEI नंबर
- फोटो : एआई जनरेटेड
अपने फोन में IMEI Number कैसे देखें?
- अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो IMEI नंबर देखना बेहद आसान है, इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे आसान तरीका है कि फोन के डायल पैड पर *#06# डायल करें। इसके बाद स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखाई देगा।
- इसके अलावा सेटिंग्स में जाएं और अबाउट फोन सेक्शन में जाकर भी IMEI नंबर देखा जा सकता है।