{"_id":"6a58c03791883e680e0a4a05","slug":"ceiling-fan-slow-speed-reasons-5-easy-ways-to-increase-airflow-in-summer-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: गर्मियों में धीमा हो गया है सीलिंग फैन? नए पंखे पर पैसे खर्च करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: गर्मियों में धीमा हो गया है सीलिंग फैन? नए पंखे पर पैसे खर्च करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:57 PM IST
सार
Ceiling Fan Tips: अगर आपका सीलिंग फैन गर्मियों में धीमा चल रहा है या पहले जैसी हवा नहीं दे रहा, तो हर बार नया पंखा खरीदना जरूरी नहीं है। कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियां इसकी वजह बनती हैं। जानिए 4 आसान तरीके, जिनसे आपका पुराना पंखा फिर से तेज हवा देने लगेगा।
विज्ञापन
1 of 6
इन 5 उपायों से पुराना सीलिंग फैन देगा बिल्कुल नई के जैसी हवा
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के दौरान घरों में सीलिंग फैन लगातार चलते रहते हैं। लंबे समय तक चलते रहने के वजह से फैन स्लो हो जाते हैं और उनमें नई वाली बात नहीं रह जाती। ऐसे में लोग नया पंखा खरीदने की सोचने लगते हैं, जबकि अक्सर कुछ छोटे कारणों की वजह से ही इसकी रफ्तार कम हो जाती है। यदि समय रहते इन बातों पर ध्यान दिया जाए, तो पुराना पंखा भी पहले की तरह तेज हवा देने लग सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे का के ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आपका पुराना सीलिंग फैन भी नई के जैसे हवा देने लगेगा।
2 of 6
सीलिंग फैन कपैसिटर
- फोटो : एआई जनरेटेड
1. कैपेसिटर कमजोर हो जाए तो तुरंत बदलें
सीलिंग फैन की स्पीड बनाए रखने में कैपेसिटर की अहम भूमिका होती है। समय के साथ इसकी क्षमता कम हो जाती है, जिससे पंखा धीमा घूमने लगता है। अगर आपका पंखा पहले के मुकाबले सुस्त चल रहा है, तो किसी तकनीशियन से कैपेसिटर की जांच कराएं। जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाने से पंखे की स्पीड में काफी सुधार आ सकता है। साथ ही ढीले नट-बोल्ट भी कसवा लें।
3 of 6
समय-समय पर सर्विस कराना भी जरूरी
- फोटो : Freepik
2. समय-समय पर सर्विस कराना भी जरूरी
जैसे एयर कंडीशनर की सर्विस कराई जाती है, उसी तरह सीलिंग फैन की भी नियमित देखभाल जरूरी है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान मोटर में ग्रीस कम हो सकती है या वायरिंग ढीली पड़ सकती है। सर्विस के दौरान सफाई, ग्रीसिंग और जरूरी मरम्मत होने से पंखा बेहतर काम करता है और उसकी उम्र भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सीलिंग फैन
- फोटो : Adobe Stock
3. धूल और गलत जगह लगाने से भी घटती है हवा
यदि पंखे की पंखुड़ियों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, तो वह कम हवा देने लगता है। इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करें। साथ ही यदि पंखा ऐसी जगह लगा है, जहां बाहर की तेज हवा सीधे उस पर पड़ती है, तो उसकी हवा का असर कम महसूस हो सकता है। इसलिए पंखे की सही जगह और नियमित सफाई दोनों जरूरी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सीलिंग पर लगा पंखा
- फोटो : Adobe Stock
4. बिजली का उतार-चढ़ाव भी बन सकता है वजह
घर में बार-बार वोल्टेज कम-ज्यादा होने का असर सीधा पंखे की स्पीड पर पड़ता है। लगातार बिजली के उतार-चढ़ाव से मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे क्षेत्रों में स्थिर बिजली की व्यवस्था या जरूरत पड़ने पर वोल्टेज स्टेबलाइजर का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।