{"_id":"6a534930665fa0e7bb053970","slug":"motorola-edge-70-max-launch-date-confirmed-find-out-everything-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Phone: Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब और किन दमदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Upcoming Phone: Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब और किन दमदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक
Sun, 12 Jul 2026 01:30 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:30 PM IST
सार
Motorola Edge 70 Max: मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फ्लैगशिप फोन मोटो एज 70 मैक्स की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है और इसी के साथ इसकी तस्वीरे में सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं यह फोन कैसा होगा और इसमें आपके लिए क्या खास है।
विज्ञापन
मोटोरोला एज 70 मैक्स
- फोटो : Flipkart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Motorola Edge 70 Max launch date: फोन लवर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी अपना नया शानदार और जबरदस्त स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max के लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे लॉन्च करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही फोन की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा कलर के अनुसार इसे चुन सकते हैं।
मोटोरोला एज 70 मैक्स
- फोटो : Flipkart
Motorola Edge 70 Max दिखने में कैसा है?
- फिलहाल सामने आई तस्वीर के मुताबिक, मोटोरोला इस बार एक बेहद स्लीक और मॉडर्न लुक पेश करने जा रहा है। फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके बेजल्स बेहद पतले रखे गए हैं, जिससे स्क्रीन देखने में काफी शानदार अनुभव दे सकती है।
- वहीं, इसके बैक पैनल पर एक स्क्वायर रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन दो बेहद खूबसूरत शेड्स लाइट लाइट ब्लू और ग्रीन में मिलेगा।
मोटोरोला एज 70 मैक्स
- फोटो : Flipkart
Snapdragon 8 Gen 5 के साथ दमदार परफॉर्मेंस
- इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी परफॉर्मेंस है। मोटो Edge 70 Max में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
- कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट के साथ फोन ने बेंचमार्क टेस्टिंग में 30 लाख (3 Million+) से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाने के लिए इसमें 12GB तक की दमदार LPDDR5X रैम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटोरोला एज 70 मैक्स
- फोटो : Flipkart
डिस्प्ले पर भी हुआ है खास फोकस
- कहा जा रहा है कि मोटोरोला ने इसकी डिस्प्ले पर काफी बारिकी से काम किया है। मोटो एज 70 मैक्स में एक प्रीमियम Quad-HD+ LTPO पैनल दिया गया है, जो 144Hz पीक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- सबसे खास बात तो इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस है, जो 7000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, यानी कड़कती धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखेगी।
- इसके अलावा, यह 10-bit कलर सपोर्ट से लैस है और स्क्रीन की मजबूती के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन
मोटोरोला एज 70 मैक्स
- फोटो : Flipkart
क्या गेमर्स और AI के लिए भी कुछ खास है?
- अगर आप गेमिंग के शौकीन है, तो यह फोन आपके लिए काफी काम का हो सकता है। क्योंकि कंपनी का दावा है कि इस फोन में BGMI जैसे हैवी ग्राफिक्स वाले गेम्स को 120fps यानी फ्रेम पर सेकेंड की सुपर-स्मूथ सेटिंग्स पर खेला जा सकेगा। इसके अलावा, यह फोन ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग (On-device AI) के साथ आता है, जिससे आपके रोजमर्रा के टास्क और फोटोग्राफी इंटेलिजेंट फीचर्स के जरिए बेहद आसान हो जाएंगे।
- फिलहाल कंपनी की माने तो Moto Edge 70 Max पूरी तरह से टॉप-नॉच परफॉर्मेंस, गजब के डिजाइन और बेहद प्रीमियम फीचर्स पर केंद्रित है। हालांकि, इसकी कीमत, कैमरे के मेगापिक्सेल और बाकी बचे हुए स्पेसिफिकेशन्स की सटीक जानकारी 15 जुलाई को आधिकारिक लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।