CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी
{"_id":"6a59bff5b79e2dfa870bf69d","slug":"cm-yogi-visit-live-updates-development-projects-in-shamli-public-rally-in-bijnor-minute-by-minute-updates-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Jul 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:30 PM IST
खास बातें
CM Yogi Visit Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले शामली और फिर बिजनौर के दौरे पर हैं। शामली में सीएम योगी ने 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जबकि बिजनौर में सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पढ़ें मिनट-टू-मिनट लाइव अपडेट-
विज्ञापन
सीएम योगी का आज शामली और बिजनौर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:20 PM, 17-Jul-2026
समाज को बांटने की राजनीति करने वालों से सावधान रहें'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम करते हैं और अलग-अलग वर्गों के बीच दूरी पैदा करने की कोशिश करते हैं।हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का एजेंडा समाज में विभाजन पैदा करना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी उदबोधन के साथ सीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सीएम योगी मुरादनगर के लिए रवाना हो गए।
03:15 PM, 17-Jul-2026
बिजनौर की दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 1000 करोड़ की परियोजनाओं का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा विदुर की धरती बिजनौर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है।
विस्थापित परिवारों को पट्टे देने का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने पिछले दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ापुर क्षेत्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित करीब 3000 लोगों को जमीन के पट्टे उपलब्ध कराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ये लोग लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे थे।
विभाजन और विस्थापितों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विभाजन का असर कई परिवारों ने झेला। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

03:00 PM, 17-Jul-2026
गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य दिया'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का किया जिक्र, कहा- दंगा कराने वालों को जिन्ना पसंद है, हमें गन्ना पसंद है
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अपराध और माफिया का दबदबा था, जबकि आज सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है।
सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसा बिजनौर चाहते थे जो गुंडों, अपराधियों और माफियाओं के कब्ज़े में रहे। वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। लेकिन हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है, इसलिए हमारी प्राथमिकता गन्ना किसान और गन्ने का मूल्य बढ़ाना है।
03:00 PM, 17-Jul-2026
सीएम योगी बोले-गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक ले जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिजनौर के विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा, जिससे बिजनौर को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।बिजनौर में नर्सिंग कॉलेज बनेगा, बेटियों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर में मेडिकल कॉलेज के बाद अब नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जिले की बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा व रोजगार के अवसर मिलेंगे।
02:54 PM, 17-Jul-2026
2017 से पहले की सरकारों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले बिजनौर की स्थिति अलग थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय मुख्यमंत्री के बिजनौर न आने की बातें कही जाती थीं। उन्होंने कहा कि अब बिजनौर विकास और प्रगति का प्रतीक बन चुका है।
बिजनौर की पहचान किसानों, युवाओं और कारीगरों से'
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर की समृद्धि यहां के अन्नदाता किसानों, युवाओं, व्यापारियों और कारीगरों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले की यही विशेषताएं उसे प्रदेश के अन्य जिलों से अलग पहचान दिलाती हैं।

नौ साल पहले वाला बिजनौर और आज का बिजनौर अलग है: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर पहुंचते ही यहां का सुहावना मौसम, मां गंगा का सान्निध्य और बदली हुई तस्वीर देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जो बिजनौर कभी गंदगी और अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा में रहता था, आज वह विकास की नई पहचान बन चुका है।
जनप्रतिनिधि तय करते हैं विकास की दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का पैमाना लखनऊ में नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि तय करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों की योजना बनाते हैं, जबकि सरकार उनके लिए धन उपलब्ध कराती है।

02:50 PM, 17-Jul-2026
बिजनौर के विकास का जिक्र करते हुए सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध बिजनौर आज तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें बिजनौर का विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें जिले की बदलती तस्वीर देखने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जरूरत पड़े तो बिजनौर का चर्चित तेंदुआ भी दिखा दीजिए, शायद तब उन्हें यहां का विकास नजर आए।
नगीना के कारीगरों की सराहना
मुख्यमंत्री ने नगीना के काष्ठ शिल्प (वुड क्राफ्ट) का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों ने अपने हुनर से पूरी दुनिया में बिजनौर की पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिले ने संघर्ष के साथ विकास की नई गाथा लिखी है।

02:48 PM, 17-Jul-2026
मुख्यमंत्री ने बिजनौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर मां गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित और महात्मा विदुर की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महात्मा विदुर का सान्निध्य प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने इस पावन भूमि को नमन करते हुए बिजनौरवासियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
महान विभूतियों का किया स्मरण
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिजनौर की साहित्यिक, वैज्ञानिक और सामाजिक विरासत का उल्लेख करते हुए पंडित पद्म सिंह शर्मा, आचार्य दत्तक शर्मा, अबुल फ़ज़ल वफ़ाई, वैज्ञानिक डॉ. आत्माराम, हिंदी ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार, महावीर सिंह त्यागी और संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप जैसी विभूतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि बिजनौर की इस गौरवशाली भूमि को वह कोटि-कोटि नमन करते हैं।

02:44 PM, 17-Jul-2026
सीएम ने जनप्रतिनिधियों और जनता का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा में 'जय-जय श्रीराम', 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके साथ ही बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों का अभिनंदन करते हुए विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की।

02:37 PM, 17-Jul-2026
बिजनौर में सीएम ने किया 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम योगी ने बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास बटन दबाकर किया।