फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi In Bijnor: rs1003 Crore Development Projects Launched, Highlights Growth and Farmer Welfare

CM Yogi In Bijnor: 1003 करोड़ की सौगात, विकास पर विपक्ष को घेरा, किसानों को भी बड़ा भरोसा दे गए सीएम

Fri, 17 Jul 2026 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 04:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने जिले के विकास, गन्ना किसानों, गंगा एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और नगीना की काष्ठकला का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया।

विज्ञापन
CM Yogi In Bijnor: rs1003 Crore Development Projects Launched, Highlights Growth and Farmer Welfare
सीएम योगी का आज शामली और बिजनौर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर को 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वर्धमान कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर अब विकास की नई पहचान बन रहा है और प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विज्ञापन


1003 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 1003 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अशोक राणा, विधायक सुचि चौधरी, विधायक सुशांत कुमार, विधायक ओम कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ‘बॉबी’ तथा शिक्षक विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी

बिजनौर की विरासत और विकास का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से पावन हुई बिजनौर की धरती ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कृषि दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार, स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह त्यागी और संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप जैसी विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जिले ने देश को अनेक प्रतिभाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध बिजनौर आज रेलवे, मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से नई पहचान बना रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जिले का विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें यहां हुए कार्यों को देखकर अपनी धारणा बदलनी चाहिए।

किसानों, कारीगरों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने नगीना की विश्वप्रसिद्ध काष्ठकला की सराहना करते हुए कहा कि इसकी पहचान देश ही नहीं, पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज जैसी परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी। विशेष रूप से बेटियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान, नई गन्ना प्रजातियों के प्रोत्साहन और समयबद्ध गन्ना भुगतान के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

विकास यात्रा में जनता की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्ष पहले की तुलना में आज बिजनौर में व्यापक परिवर्तन दिखाई देता है। किसान, व्यापारी, अधिवक्ता और आम नागरिक विकास यात्रा के सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले को विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed