फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RPF Officer P. Rajmohan Bids Emotional Farewell Urges Personnel Not to Compromise Character for Money

UP: तबादले के बाद भावुक हुए पी राजमोहन, जवानों को दी नसीहत, बोले- चरित्र खोकर कभी पैसा मत कमाना

Fri, 17 Jul 2026 02:39 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राजमोहन का तबादला होने के बाद उन्होंने जवानों को भावुक संदेश भेजा। उन्होंने ईमानदारी से काम करने और धन के लिए चरित्र से समझौता न करने की सलाह दी।

विज्ञापन
RPF Officer P. Rajmohan Bids Emotional Farewell Urges Personnel Not to Compromise Character for Money
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) पी राजमोहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) पी राजमोहन का प्रशासनिक आधार पर तबादला होने के बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को भावुक संदेश भेजा। रेलवे बोर्ड ने उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त (निर्माण) के पद पर तैनात किया है। विदाई संदेश में उन्होंने ईश्वर पर विश्वास रखने, पूरी ईमानदारी से काम करने और चरित्र से कभी समझौता न करने की सीख दी। साथ ही आगरा में बिताए समय को अपने जीवन की खास याद बताते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


अपने संदेश में पी राजमोहन ने लिखा कि दुखी होने की कोई बात नहीं, जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। उन्होंने जवानों से कहा कि ईश्वर पर भरोसा रखें, अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करें। पैसों के लिए अपनों को कभी न खोएं और चरित्र खोकर धन कमाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि आगरा में सभी के साथ काम करने का अवसर उनके लिए खुशी की बात रही और यहां की यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को  कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर के साथ रेलवे सुरक्षा बल के कुछ जवानों ने मारपीट कर उन्हें  घसीटकर थाने ले गए थे |  घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें पी राजमोहन भी शामिल थे। इसी बीच रेलवे बोर्ड ने उनका तबादला पूर्वोत्तर रेलवे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed