{"_id":"6a59cc26767147de71013df1","slug":"farmers-intensify-protest-beg-on-streets-against-ada-in-agra-village-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एडीए के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, गांव-गांव मांगी भीख, ताकि धरना स्थल पर लगा सके टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एडीए के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, गांव-गांव मांगी भीख, ताकि धरना स्थल पर लगा सके टेंट
Fri, 17 Jul 2026 02:07 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:07 PM IST
सार
कुबेरपुर के मनोहरपुर में चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने के लिए धरना स्थल पर टेंट लगाया गया। वहीं, किसानों ने नगला खरगा में थाली और कटोरा लेकर एडीए के खिलाफ भीख मांगकर विरोध जताया।
विज्ञापन
एडीए के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कुबेरपुर में गांव मनोहरपुर में किसान नेता विपिन यादव के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ती संख्या और आंदोलन को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें - Health News: उमस भरी गर्मी से हो रही बेचैनी, अधूरी नींद बढ़ा रही चिड़चिड़ापन; बचने के लिये करें ये आसान उपाय
इसी क्रम में किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए गांव नगला खरगा में थाली और कटोरा लेकर एडीए के खिलाफ भीख मांगी। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता विपिन यादव ने आरोप लगाया कि रहनकला और रायपुर में एडीए किसानों के साथ छलावा कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट
उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुनवाई के लिए आगे नहीं आया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: डीएसएस पिटाई कांड में बड़ा फैसला, चार निलंबित आरपीएफ कर्मियों की बदली गई तैनाती; बयान नहीं हो सके दर्ज