{"_id":"6a59f73686d24d8e5108ab21","slug":"fraudster-posing-as-bsa-attempts-to-cheat-teacher-of-40-000-over-adjustment-list-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साइबर ठगों के निशाने पर शिक्षक, बीएसए बनकर मांगे 40 हजार रुपये; मनचाहा स्कूल दिलाने का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइबर ठगों के निशाने पर शिक्षक, बीएसए बनकर मांगे 40 हजार रुपये; मनचाहा स्कूल दिलाने का झांसा
Fri, 17 Jul 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
आगरा में ठगों ने समायोजन की सरप्लस सूची का डेटा हासिल कर शिक्षकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एक शिक्षक से बीएसए बनकर 40 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से सतर्क रहने और किसी भी फोन या संदेश पर भरोसा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास खंड सैंया के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली के एक शिक्षक से समायोजन सूची से नाम हटवाने और मनचाहा विद्यालय दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। आरोपी ने खुद को बीएसए आगरा बताकर फोन किया और रुपये की मांग की।
मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षकों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ ठग समायोजन की सरप्लस सूची का डेटा लेकर शिक्षकों को फोन और मैसेज कर रहे हैं। वे समायोजन से नाम हटवाने, विद्यालय बदलवाने या मनचाहा विद्यालय दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से इस प्रकार की कोई धनराशि नहीं मांगी जाती। किसी भी शिक्षक को ऐसे फोन, मैसेज या व्हाट्सऐप कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही किसी को पैसे देने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित ठगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली से जुड़े शिक्षक से 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते मामला पकड़ में आने से रकम की ठगी नहीं हो सकी।