{"_id":"6a957c7b5a975386a80d24c6","slug":"bolero-crashes-into-divider-on-agra-new-southern-bypass-overbridge-three-injured-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, मासूम समेत तीन घायल; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, मासूम समेत तीन घायल; अस्पताल में कराया भर्ती
Mon, 31 Aug 2026 06:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:40 PM IST
सार
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 10 वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित गांव बाद के ओवरब्रिज पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व में कई बार इस ओवर ब्रिज से वाहन नीचे गिर गए हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास बामौर रहने वाला एक परिवार गोवर्धन परिक्रमा देने के बाद बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव बाद के ओवरब्रिज पर अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 10 वर्षीय ऋषभ, मनोज और भूपेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।