{"_id":"6a59d0ede19878e3ad0ae1a3","slug":"two-etawah-sog-constables-shot-criminals-arrested-in-live-encounter-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली
Fri, 17 Jul 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:21 PM IST
सार
शिकोहाबाद के नगला कन्हई विद्यालय के पास बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में इटावा एसओजी के दो सिपाहियों को गोली लग गई। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए।
विज्ञापन
शिकोहाबाद मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का शिकोहाबाद शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज उठा। यहां नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। ये बदमाश इटावा में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश पास के गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव के अंदर जा घुसी। बदमाश गांव में ही स्कूल के पास जाकर छुप गए। एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर गोलियों को बौछार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी टीम ने आगे बढ़ते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को कुछ घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था। दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची। यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी।
एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।