{"_id":"6a59ec71f5dd7c232002d8f0","slug":"video-video-lha-ka-egal-para-bjal-kanakashana-sa-hathasa-ka-khatara-naca-pana-bharana-ka-majabra-lga-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लोहे के एंगल पर बिजली कनेक्शन से हादसे का खतरा, नीचे पानी भरने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लोहे के एंगल पर बिजली कनेक्शन से हादसे का खतरा, नीचे पानी भरने को मजबूर लोग
ऐशबाग वाटर वर्क्स रोड स्थित गढ़इया छोटा फाटक हाता में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार विभाग ने करीब 14 मीटर लंबा बिजली कनेक्शन लोहे के एंगल के सहारे दिया है।
चिंताजनक बात यह है कि इसी एंगल के ठीक नीचे पानी की पाइपलाइन है, जहां हाते के निवासी रोजाना पानी भरने आते हैं। बरसात के मौसम में करंट उतरने और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षित व्यवस्था कराने और तत्काल वैकल्पिक कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।