{"_id":"6a5916c5c39fde498e0e2a44","slug":"video-kanpur-dg-homeguards-holds-meeting-at-circuit-house-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सर्किट हाउस में डीजी होमगार्ड ने की बैठक, जवानों की वर्षों पुरानी समस्याएं खुलकर सामने आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सर्किट हाउस में डीजी होमगार्ड ने की बैठक, जवानों की वर्षों पुरानी समस्याएं खुलकर सामने आईं
सर्किट हाउस में बुधवार दोपहर आयोजित मंडलीय होमगार्ड बैठक में जवानों की वर्षों पुरानी समस्याएं खुलकर सामने आईं। जवानों ने डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर के सामने भविष्य निधि (पीएफ) और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मांगों को उठाया। बैठक का उद्देश्य होमगार्डों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाना था। बैठक के दौरान होमगार्ड जवानों ने बताया कि वे कानून-व्यवस्था, चुनाव, वीआईपी ड्यूटी, त्योहारों और आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पुलिसकर्मियों जैसी सुविधाएं और लाभ नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि समान जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उनके हितों की लंबे समय से अनदेखी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।