{"_id":"6a58c6a450252d113200fd27","slug":"video-bids-will-also-be-placed-on-players-from-agra-in-uppl-auction-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपीपीएल ऑक्शन में आगरा के खिलाड़ियों पर भी लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपीपीएल ऑक्शन में आगरा के खिलाड़ियों पर भी लगेगी बोली
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) के चौथे सत्र से पहले ताजनगरी के क्रिकेटरों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। पहली बार आगरा यूपीपीएल खिलाड़ियों के ऑक्शन का मेजबान बनने जा रहा है। 24 जुलाई को होने वाले इस ऑक्शन में प्रदेश की छह फ्रेंचाइजी युवा प्रतिभा पर दांव लगाएंगी। खास बात यह है कि आगरा के चार से पांच खिलाड़ियों के ऑक्शन लिस्ट में शामिल होने की प्रबल संभावना है। यदि इन खिलाड़ियों पर बोली लगती है तो यह न सिर्फ उनके क्रिकेट करियर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि आगरा की क्रिकेट प्रतिभा को प्रदेश स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी। 14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपीपीएल अब प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुकी है। पिछले तीन सत्र में इस लीग से कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाई है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि आगरा में यूपीपीएल ऑक्शन का आयोजन होना जिले के क्रिकेट इतिहास का अहम पड़ाव है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा सीधे फ्रेंचाइजी के सामने रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगरा के चार-पांच खिलाड़ी इस बार ऑक्शन लिस्ट में जगह बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आगरा लगातार उत्तर प्रदेश क्रिकेट को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देता रहा है। दीप्ती शर्मा, ध्रुव जुरेल, राहुल चाहर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में ऑक्शन होने से स्थानीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को भी पहली बार इतने बड़े क्रिकेट आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। यदि जिले के खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी में जगह मिलती है तो आगामी सत्र में यूपीपीएल में आगरा का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।