{"_id":"6a587603b1a41cf3010d8728","slug":"video-vehicles-started-plying-again-via-kwarab-on-the-almora-haldwani-nh-after-47-days-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब से 47 दिनों बाद फिर से दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब से 47 दिनों बाद फिर से दौड़े वाहन
अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:41 AM IST
Link Copied
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर डेंजर जोन क्वारब 47 दिनों बाद बुधवार को फिर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुल गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली। वहीं क्वारब-चौसली वैकल्पिक मार्ग चार दिनों तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
क्वारब डेंजर जोन के पास लगातार भूस्खलन के बाद बीते 29 मई से एनएच को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। मार्ग बंद होने के बाद यात्रियों को चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा था। हालिया बारिश में इस मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर आ गए। भूस्खलन होने से मार्ग आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। संभावित खतरे के दृष्टिगत इस मार्ग को
बुधवार से आगामी 18 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं 47 दिन बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर डेंजर जोन क्वारब से 47 दिनों बाद सभी प्रकार के वाहनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। अल्मोड़ा-क्वारब-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय बाद खुलने से लोगों को राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।