Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A security personnel deployed for the Amarnath Yatra risked his life to safely rescue a woman who was drowning in a canal
{"_id":"6a57ad5e06a23dd1a0067edc","slug":"video-a-security-personnel-deployed-for-the-amarnath-yatra-risked-his-life-to-safely-rescue-a-woman-who-was-drowning-in-a-canal-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में लगे सुरक्षा कर्मी ने जान दांव पर लगा नहर में डूबती महिला को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में लगे सुरक्षा कर्मी ने जान दांव पर लगा नहर में डूबती महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
जिले के बर्फानी मंदिर नाका पोस्ट के पास प्रवाहित धीरा नहर (रावी नदी से उद्गमित) में एक डूबती महिला को बचाने के लिए अमरनाथ यात्रा दौरान ड्यूटी निभा रहे सुरक्षा कर्मी ने अपनी जान दांव पर लगा महिला को सुरक्षित बाहर निकाला है। महिला भारती पत्नी अजय सैनी 40 वर्षीय निवासी थाना ङिवीजन 2 पठानकोट पंजाब ने आत्महत्या के इरादे से अचानक बर्फानी मंदिर के पास बनी हुई सीढी से नहर में छलांग लगा दी। गहरी नहर एवं अत्य अधिक तेज बहाव होने के कारण महिला बहुत तेजी से बहने लगी। उसी समय धीरा मोड नाका पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी महिला ने देखा कि एक महिला बहुत तेजी से बह रही है। तभी पुलिस महिला कर्मी के शोर मचाने पर धीरा मोड एवं बर्फानी मंदिर नाका पोस्टों पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों एवं पंजाब पुलिस के इकठ्ठा हुए तथा वहाँ उपस्थित आम नागरिक बचाओं बचाओं चिल्लाने लगे। तभी संतोष कुमार सुरक्षा कर्मी जो तैराकी मे माहिर ने पानी में उतरकर महिला को बचा लिया गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी पंजाब पुलिस के अधिकारियो/कर्मियों एवं वहा उपस्थित सभी आम नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। हालांकि महिला के आत्महत्या का रास्ता अपनाने के पीछे का कारण क्या था इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।