{"_id":"6a5758e734338191dc0d54f5","slug":"video-akabrapara-ma-sapa-mahal-sabha-ka-rashhataraya-athhayakashha-na-bhajapa-va-kabnata-matara-para-sathha-nashana-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा व कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा व कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना
ओमप्रकाश दारूबाज नेता, पढ़ा-लिखा राजभर उनके साथ नहीं: सीमा राजभर
-अकबरपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा व कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना
अंबेडकरनगर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने बुधवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली और बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा ओम प्रकाश राजभर को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने के लिए प्रतिदिन तीन हजार रुपये देती है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि ओम प्रकाश राजभर की एक्स आईडी का संचालन भाजपा द्वारा ही किया जाता है। कहा कि ओम प्रकाश राजभर के बयान जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। मंत्री युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यही नहीं मंत्री को दारूबाज नेता करार दिया। कहा कि वह कच्ची पक्की दोनों लगा लेते हैं। पढ़ा लिखा राजभर कुनबा उनके साथ नहीं है। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।
आधी आबादी सत्ताधारी दल को धूल चटाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री बनाएगी। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। महिलाओं को आरक्षण के हिसाब से उनको हिस्सेदारी देने के साथ ही 40 हजार रुपये सालाना उनके खाते में भेजे जाएंगे। इसके बाद जलालपुर में आयोजित जन पंचायत में चली गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।