फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Fire: धमाका हुआ और छह मिनट में भूतल से 5वीं मंजिल तक पहुंची आग, कई लोग छत से कूदे; PG अग्निकांड की कहानी

Thu, 16 Jul 2026 10:07 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

नोएडा में पांच मंजिला भवन में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी की बैटरी में धमाके से भीषण आग लग गई। आग में दो लोग जिंदा जल गए। 100 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। भीषण अग्निकांड के बाद पीजी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Noida Fire e-scooter battery explosion during charging in five-storey building in Noida two burnt to death
Noida Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में पेइंग गेस्ट (पीजी) की पांच मंजिला इमारत में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे इमारत में लगी आग में एक युवती समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ने कुछ ही मिनटों में भूतल पर खड़े 18 से अधिक दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। दमकल की सात गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया। मृत युवती की पहचान बिहार की स्नेहा श्रीवास्तव (22) के रूप में हुई है। वहीं, मृत युवक मध्यप्रदेश निवासी ऋषभ (26) है।


शुरुआती जांच में बिल्डिंग में आग से बचाव का कोई इंतजाम नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर भवन मालिक और पीजी संचालक दिल्ली निवासी कृष्णा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ममूरा में एनसीआर पीजी एंड फ्लैट नाम की इमारत के दो हिस्सों में पीजी और एक हिस्से में किराये के लिए कमरे बने हैं। 
Noida Fire e-scooter battery explosion during charging in five-storey building in Noida two burnt to death
नोएडा के पीजी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरी इमारत में करीब 50 परिवारों समेत 250 से अधिक लोग रहते हैं। आग बुधवार सुबह 11:30 बजे भूतल पर चार्जिंग के दौरान लगी। इससे धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचा और कई लोग कमरों व बालकनी में फंस गए। जान बचाने के लिए लोग कमरों से बाहर भागे। 
Noida Fire e-scooter battery explosion during charging in five-storey building in Noida two burnt to death
नोएडा के पीजी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई लोग छत पर पहुंच गए, कुछ ने घबराकर नीचे छलांग लगा दी। अग्निशमन विभाग और पुलिस ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Fire e-scooter battery explosion during charging in five-storey building in Noida two burnt to death
नोएडा के पीजी में लगी आग, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान बचाने के लिए कई लोग सीढ़ी लगाकर दूसरी इमारतों पर पहुंचे
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह सघन इलाका है। गलियां संकरी हैं। इसके चलते दमकल विभाग को राहत कार्य में दिक्कतें आईं। दमकल कर्मियों ने लंबी पाइप लाइन बिछाकर पानी डाला, तब आग पर काबू पाया जा सका। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म व सीढ़ियों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Noida Fire e-scooter battery explosion during charging in five-storey building in Noida two burnt to death
नोएडा के पीजी में लगी आग में जले वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग के दौरान जान बचाने के लिए कुछ लोग बगल की इमारतों पर कूद गए। स्थानीय लोगों ने छत से छत तक सीढ़ी लगाकर लोगों को दूसरी इमारत में पहुंचाया। धुएं के कारण छह अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed