फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon water level rises; fear of water entering homes looms.

Noida News: हिंडन का जल स्तर बढ़ा, सता रहा घरों में पानी घुसने का डर

Wed, 15 Jul 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hindon water level rises; fear of water entering homes looms.
फोटो:
विज्ञापन

-------------
हिंडन का जल स्तर बढ़ा, सता रहा घरों में पानी घुसने का डर
-छिजारसी से लेकर कुलेसरा तक बनी कॉलोनी में घुस सकता है पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी का जल स्तर पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है। बुधवार को गाजियाबाद में हिंडन बैराल पर जल स्तर अप स्ट्रीम 202.80 मीटर रहा है। जबकि खतरे का निशान 205.08 मीटर है। जल स्तर बढ़ने से गौतमबुद्ध नगर में हिंडन के डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। बड़ी संख्या में हिंडन के किनारे पर मकान बने हैं। उनमें पानी भर सकता है। वहीं जल स्तर बढ़ने पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।


मानसून के दौरान यमुना और हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस बार यमुना का जल स्तर अभी सामान्य है, लेकिन हिंडन का जल स्तर बढ़ गया है। हालांकि अभी जल स्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है। हिंडन बैराज से 4454 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का निशान 205.08 मीटर है। जबकि अपर स्ट्रीम इस समय 202.08 मीटर है। सामान्य रूप से यह 198 के आसपास रहता है। जल स्तर बढ़ने से हिंडन नदी भरकर चल रही है। किनारे पर पानी लग चुका है। कई जगह किनारे से बाहर भी पानी पहुंच गया। छिजारसी, हैबतपुर, कुलेसरा आदि जगह पर काफी मकान हिंडन नदी के किनारे पर बने हैं। वहां नुकसान पहुंचने का खतरा है। हालांकि प्रशासन ने अभी बाढ़ की आशंका से इन्कार कर दिया। प्रशासन का कहना है कि पानी बढ़ने पर बाहर निकल जाने की चेतावनी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed