{"_id":"6a57aea8d9dcfef88405b436","slug":"vinayak-thakur-of-the-district-got-a-place-in-the-indian-tennis-ball-cricket-team-noida-news-c-23-1-lko1064-100205-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में जिले के विनायक ठाकुर को जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में जिले के विनायक ठाकुर को जगह
विज्ञापन
भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चुने गए विनायक ठाकुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंडो-श्रीलंका द्विपक्षीय सीरीज में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 18 से 20 जुलाई तक हैदराबाद में होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के युवा टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी विनायक ठाकुर का चयन इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट द्विपक्षीय सीरीज-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर विनायक ने टीम में जगह बनाई है। अब वह 18 से 20 जुलाई तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विनायक के चयन की आधिकारिक सूचना 2 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। खिलाड़ी ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत और श्रीलंका के चुनिंदा खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। विनायक की इस उपलब्धि से गौतमबुद्ध नगर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उनके चयन से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह उपलब्धि साबित करती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।