{"_id":"6a57bbb5217580298304d916","slug":"student-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-purvanchal-expressway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160659-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन
गौरव उपाध्याय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर। जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात ट्रक की चपेट में गौरव उपाध्याय (22) की मौत हो गई। गौरव लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और अपने तीन दोस्तों के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में लघु शंका कर कार के पास लौटते समय यह हादसा हो गया।
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर बबुरीपुर निवासी देवेंद्र के पुत्र गौरव उपाध्याय अपने तीन दोस्तों के साथ शाम छह बजे लखनऊ से अपनी कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.1 पर कार को रोककर वे पेशाब करने के लिए हाईवे से नीचे उतरे थे। जब वे वापस अपनी कार की ओर आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार उनके दोस्तों ने तत्काल उन्हें उठाकर जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गौरव की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष अलीगंज सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर प्रक्रिया पूरी कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।