{"_id":"6aa7a9314c22e7de800070f7","slug":"video-inter-departmental-volleyball-tournament-organized-for-the-first-time-in-ferozepur-division-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल में पहली बार इंटर-डिपार्टमेंटल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल में पहली बार इंटर-डिपार्टमेंटल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन
फिरोजपुर मंडल में पहली बार विभिन्न विभागों के बीच इंटर-डिपार्टमेंटल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंडल के विभिन्न विभागों की नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम में अधिकारियों के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
टूर्नामेंट का उद्धघाटन रेलवे ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। उद्घघाटन मैच इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मैकेनिकल विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में शामिल नौ टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। सभी मुकाबले शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 4 अक्तूबर को होगा। टूर्नामेंट का आयोजन वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव की देखरेख में किया जा रहा है।
डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। कर्मचारियों को तनावमुक्त और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खेलों व शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।