Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
worker died due to toxic gas in the tank of a sewerage plant in Gangwa village of Hisar, one seriously injured
{"_id":"6a575b7928ee166a020cdfaf","slug":"video-worker-died-due-to-toxic-gas-in-the-tank-of-a-sewerage-plant-in-gangwa-village-of-hisar-one-seriously-injured-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के गंगवा गांव में सीवरेज प्लांट के टैंक में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के गंगवा गांव में सीवरेज प्लांट के टैंक में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, एक गंभीर
गंगवा गांव में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों में से एक की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। इस घटना में दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मजदूर टैंक में आई रुकावट को ठीक करने के लिए अंदर उतरे थे।
मृतक मजदूर की पहचान 22 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है, जो मंगवा गांव का निवासी था। दूसरा घायल मजदूर भी मंगवा गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर सीवर की जहरीली गैस जमा हो गई थी।
मजदूरों के उतरते ही वे गैस के संपर्क में आ गए और बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।