फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chanaut Dharna ends, 4-inch T connection to Bhakra drinking water pipeline to be provided

Hisar News: चानौत धरना समाप्त, भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से 4 इंच का टी कनेक्शन मिलेगा

Thu, 16 Jul 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Chanaut Dharna ends, 4-inch T connection to Bhakra drinking water pipeline to be provided
हांसी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व धरने कमेटी के सदस्य बातचीत करते हुए। संवाद
हांसी। गांव चानौत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग के लिए दो माह से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल और धरना कमेटी के बीच करीब 40 मिनट चली बैठक में गांव को मुख्य पेयजल पाइपलाइन से 4 इंच का टी-कनेक्शन देने पर सहमति बनी। हालांकि इसका उपयोग मौजूदा पेयजल व्यवस्था से पर्याप्त जलापूर्ति न मिलने की स्थिति में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रीऔर धरना कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर सहमति की जानकारी दी और धरना समाप्त करने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के पास से गुजर रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से चानौत को भी जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में तकनीकी विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई जिसमें मुख्य पाइपलाइन की क्षमता पर्याप्त पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, गांव को अतिरिक्त जलापूर्ति देने से किसी अन्य गांव या क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने धरना कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक विनोद भयाना, जिलाधिकारी राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अध्यक्ष राजेश ठकराल मौजूद रहे। धरना कमेटी की ओर से अनूप चानौत, उनकी पत्नी विशाखा, पूर्व सरपंच सत्यवान, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु सहित 11 सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान पेयजल व्यवस्था रहेगी जारी :
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव की वर्तमान पेयजल व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। नई 4 इंच टी लाइन अतिरिक्त और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में काम करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से जुड़ीं औपचारिकताएं जल्द पूरी कर तकनीकी बाधाओं का समाधान किया जाए और पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाए।
मनोेहर-नायब के सम्मान में ग्रामीण धन्यवाद समारोह करेंगे :
धरना कमेटी सदस्य अनूप चानौत और पूर्व सरपंच सत्यवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मामले का समाधान निकलने से ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना मजबूत हुई है। जल्द ही गांव में केंद्रीय मंत्री मनोेहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी के सम्मान में धन्यवाद समारोह आयोजित किया जाएगा।


तारीखों की जुबानी चानौत आंदोलन की कहानी :



चानौत में 16 मई को भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से स्थायी टी-कनेक्शन की मांग के काम रुकवाकर धरना शुरू किया गया। 28 मई को धरने के 13वें दिन आयोजित महापंचायत में आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। 1 मई को पाइपलाइन उखाड़ने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने दो मामले दर्ज किए। आंदोलन के शुरुआती हफ्तों में प्रशासन, जिलाधिकारी, उप-जिलाधिकारी और मंत्रियों के साथ करीब 4 से 5 दौर की बैठकें बेनतीजा रहीं। 9 जून से पांच ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे और 18 जून को ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। 20 जून को हरियाणा की सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश ने धरना कमेटी से बातचीत की व उसी रात को वहां टी-कनेक्शन लगाया गया। 21 जून को टी कनेक्शन लगाने पर मामला दर्ज हुआ व 22 जून की रात कनेक्शन उखाड़ लिया गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने हत्या प्रयास की धाराओं सहित चौथा मामला दर्ज किया। 25 जून को मुख्यमंत्री के साथ धरना कमेटी की बैठक हुई लेकिन वार्ता विफल रही। 4 जुलाई को चानौत गांव में जलघर से लेकर धरना स्थल तक मानव शृंखला बनाई गई। धरने की कवरेज पर कई सोशल मीडिया चैनल बैन करने पर भी ग्रामीणों ने आवाज उठाई। 5 जुलाई को भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना स्थगित की गई। 6 जुलाई को दो घंटे के लिए सड़क जाम किया गया। 10 जुलाई को जींद रैली में प्रधानमंत्री के सामने टी कनेक्शन से पानी की मांग पहुंचाने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed