{"_id":"6a57c752fbbe622bbd071cdd","slug":"waiting-turned-into-celebrationa-torrent-of-joy-hisar-news-c-21-hsr1020-911266-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उत्सव में बदला इंतजार...उल्लास की बही धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उत्सव में बदला इंतजार...उल्लास की बही धार
विज्ञापन
हांसी धरने पर नाच कर खुशी मनाती महिलाएं। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से बहुप्रतीक्षित टी-कनेक्शन मिलते ही चानौत गांव की गलियां और आंगन खुशियों से चहक उठे। बुधवार को जैसे ही दो महीने का लंबा इंतजार खत्म हुआ पूरा गांव उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। ग्रामीण और महिलाएं टी के सामने जमकर थिरके। धरनास्थल से लेकर टी-कनेक्शन की जगह तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में उल्लास के गीतों की गूंज रही। मौके पर पहुंचे उपायुक्त राहुल नरवाल का ग्रामीणों ने आत्मीयता से स्वागत किया और उन्हें लड्डू खिलाकर जश्न में भागीदार बनाया।
शाम को जेसीबी के साथ टी गांव में लाई गई। हरियाणा व्यापारी बोर्ड के अध्यक्ष राजेश ठकराल टी लेकर पहुंचे। टी को पहले धरना स्थल पर ले जाया गया। ठकराल ने कहा कि पानी की आवश्यकता शहर और गांव दोनों को है। इसके बाद इसे पाइपलाइन पर ले जाकर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। धरना कमेटी के सदस्य कुलबीर सिंह ने कहा कि यह उनके लंबे आंदोलन का परिणाम है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष हमेशा विजयी होता है। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि भगवान ने उनका साथ दिया और संघर्ष की जीत हुई।
सत्संग आज, धरनास्थल से हटेगा टेंट :
ग्रामीणों ने धरना स्थल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि वीरवार को सत्संग व लंगर का आयोजन टी कनेक्शन मिलने की कर खुशी मनाई जाएगी। धरना स्थल पर लगा टेंट भी वीरवार को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री से मिला आश्वासन-केस जल्दी खत्म हो जाएंगे :
धरना कमेटी व ग्रामीणों पर दर्ज होने प्राथमिकी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हमारा काम है, इसे खत्म कर देंगे। गांव चानौत के विकास को लेकर नगर परिषद में शामिल करने की चर्चा हुई। जलघर को लेकर आ रहीं समस्याओं को धरना कमेटी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष भी रखा। इस पर जलघर की मरम्मत का आश्वासन दिया गया।
::::::::::::::::::::::::::
गांव चानौत के जलघर को खरकड़ी हेड से आ रही मौजूदा पाइपलाइन से पानी मिलता रहेगा। गांव को जब भी जरूरत होगी तो टी कनेक्शन के जरिये पानी ले सकेंगे। दोनों विकल्प खुले रहेंगे। पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी- विनोद भयाना, विधायक, हांसी।
-- -- -- -- -- --
दो महीने से गांव चानौत के ग्रामीण तपती गर्मी के मौसम में भाखड़ा पाइप लाइन से टी कनेक्शन लगवाने की मांग कर रहे थे। अंततः ग्रामीणों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने टी लगाने की घोषणा कर दी। शहर की जनता और ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लिया।- दीपेंद्र हुड्डा, सांसद, रोहतक।