{"_id":"6a57de55621e4ae0c006387d","slug":"19-research-projects-worth-383-crore-for-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-910944-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू को 3.83 करोड़ के 19 शोध प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू को 3.83 करोड़ के 19 शोध प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) को हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष के तहत प्रदेश में सर्वाधिक अनुसंधान राशि प्राप्त हुई है। हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए 3.83 करोड़ रुपये के 19 शोध प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। सभी प्रोजेक्ट दो वर्ष की अवधि के लिए मंजूर किए गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजन-2047 के तहत 20 करोड़ रुपये के हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष को मंजूरी दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई भी मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि जीजेयू को शोध आधारित विश्वविद्यालय के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत शोध प्रोजेक्ट गुणवत्ता आधारित, समाजोपयोगी और राष्ट्रहित से जुड़े अनुसंधान के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की है।