फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A two-month-long conflict was resolved in 40 minutes.

Hisar News: दो माह से चल रहे संघर्ष का 40 मिनट में समाधान

Thu, 16 Jul 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 Jul 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A two-month-long conflict was resolved in 40 minutes.
टी-कनेक्शन मिलने की घोषणा के बाद टी का साइन बनाकर खुशी जाहिर करते धरना कमेटी के सदस्य। संवाद
हांसी। दो महीनों का संघर्ष और कई दौर की बातचीत के बाद पानी की मांग के लिए डटे चानौत के ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार बुधवार को रंग लाया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और धरना कमेटी के बीच 40 मिनट की बैठक के बाद समझौते के रूप में सुखद समाचार सामने आया। चानौत को सशर्त टी-कनेक्शन देने की घोषणा होते ही प्रशासन के साथ ग्रामीणों और आंदोलन से जुड़े हर शख्स ने राहत की सांस ली। 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री की रैली में ग्रामीणों की ओर से हुजूम उमड़ने के दावों और तैयारियों से पूरे प्रदेश में इस आंदोलन की चर्चा थी।
विज्ञापन

मामला सुलझाने के लिए कमेटी के सदस्यों से पहले से वार्ता चल रही थी। मंगलवार रात को बैठक का संदेश मिलने के साथ ही इसे गोपनीय रखने के लिए भी कहा गया। बुधवार को बैठक में सहमति बनते बनी तो केंद्रीय मंत्री ने धरना समाप्त करने की घोषणा भी करवाई। कमेटी के सदस्यों ने उनके आश्वासन पर धरना समाप्त करने की घोषणा की। टी-कनेक्शन को लेकर शहर और गांव के बीच दूरी भी बढ़ रही थी। चानौत को 4 इंच का टी-कनेक्शन देकर ग्रामीणों की मांग मान ली गई।
विज्ञापन

शहरवासियों को आशंका दूर, उनके पानी में कटौती नहीं होगी :
शहर के हितों को देखते हुए टी-कनेक्शन को आपातकालीन और वैकल्पिक उपयोग तक सीमित रखा गया है। शहरवासियों को आशंका थी कि टी लगाने से उनके हिस्से पानी में कटौती होगी। शहरवासी लगातार इसके विरोध में आवाज उठा रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह वैकल्पिक व्यवस्था होगी। भविष्य में पानी की मांग बढ़ने पर या मौजूदा व्यवस्था से जलापूर्ति न होने पर काम आएगी। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना पूरी होने में एक से डेढ़ वर्ष लगेगा। फिलहाल गांव को पानी मौजूदा खरकड़ी पाइपलाइन से ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 33 लोगों को मिला था नोटिस :
चानौत के ग्रामीण ने 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने की घोषणा की थी। उनकी योजना प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पानी लेंगे टी से के नारे लगाने की थी। खाप पंचायतों और विभिन्न गांवों का समर्थन भी मिला था। मंगलवार रात को पुलिस ने धरना कमेटी के 33 सदस्यों को नोटिस भी दिया था।
विपक्षी दलों का मिला समर्थन :

चानौत धरने को विपक्षी दलों के राजनेताओं का भरपूर समर्थन मिला। सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, इनेलो प्रमुख अभय चौटाला, जजपा प्रमुख अजय चौटाला, आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता सहित कई राजनेता यहां समर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस के विधायकों ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताकर आंदोलन को समर्थन दिया था।
...और सबको गुड न्यूज मिल गई
धरना कमेटी की ओर से कहा गया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बातचीत से पहले उन्हें संदेश मिल गया था कि आपको गुड न्यूज मिलेगी। केंद्रीय मंत्री का बुधवार को करीब पौने दो घंटे हांसी में ठहराव तय हुआ। कमेटी को दोपहर एक बजे रेस्ट हाउस बुलाया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और धरना कमेटी के 11 सदस्यों के बीच वार्ता हुई। सकारात्मक माहौल में बातचीत के बाद समझौता सिरे चढ़ गया और सबको गुड न्यूज मिल गई।



केंद्रीय मंत्री बोले : मुख्यमंत्री से बात करके आया हूं:
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि टी कनेक्शन की मंजूरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से कर रहा हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे किसी काम से हिसार आना था। मुख्यमंत्री से बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप जा रहे हैं तो मामले का हल हो जाए तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed