{"_id":"6a5758d59499db7abd0d0cec","slug":"video-amatha-khatha-bjal-oura-sacaii-ka-mathatha-para-garaja-kasana-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी : खाद, बिजली और सिंचाई के मुद्दों पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : खाद, बिजली और सिंचाई के मुद्दों पर गरजे किसान
खाद, बिजली और सिंचाई के मुद्दों पर गरजे किसान
- अधिकारियों की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी
-किसान दिवस में पिछली बैठक की समस्याएं लंबित होने का आरोप
अमेठी सिटी: जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने खाद, बिजली, सिंचाई और फार्मर रजिस्ट्री समेत कई समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हुआ है। साथ ही डीएम, सीडीओ समेत वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए।
किसान रीता सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 से वरासत के मामले लंबित हैं। बटाई पर खेती करने वाले किसानों को खाद लेने के लिए खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री मांगी जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछली किसान दिवस बैठक में दर्ज कराई गई समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हुआ। लगातार बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है। रणंजय सिंह ने कहा कि किसान दिवस में वरिष्ठ अधिकारी शामिल नहीं होते, जिससे किसानों की शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं हो पाता। राकेश मिश्र ने खाद की कमी और फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रक्रिया का मुद्दा उठाया। अजय मिश्र ने कहा कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है और नहर विभाग की ओर से सफाई व मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है।
उन्होंने समितियों और इफको केंद्रों पर खतौनी लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए किसानों को 40 से 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह निरंजन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।