{"_id":"6aa6fbd7cb34a976b5026b7f","slug":"high-humidity-caused-by-intense-sunlight-has-made-conditions-unbearable-amethi-news-c-96-1-ame1008-175597-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप से बढ़ी उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप से बढ़ी उमस ने किया बेहाल
Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। सुबह से ही गर्मी का असर महसूस हुआ और दोपहर तक लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशानी होने लगी।
सुबह बादल छाए रहने से लोगों को मौसम बदलने की उम्मीद थी। कुछ समय बाद धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ने लगा। हवा चलने के बावजूद उसमें नमी अधिक होने से गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को धूप का सामना करना पड़ा। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए।
आनंद कुमार बरनवाल ने बताया कि तेज धूप और उमस ने परेशानी बढ़ा दी। कुछ देर बाहर रहने पर ही पसीना आने लगा। प्रणव कुमार ने बताया कि कमरे में पंखा चलने के बाद भी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल रही थी। लगातार पसीना निकलने से बेचैनी बनी रही। निधि और अंकिता ने बताया कि तेज धूप के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में हल्का बदलाव संभव है। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में कमी के साथ उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।