{"_id":"6a575ae3086b84a16a0ff225","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-yaka-bka-ka-naii-shakha-shanpr-esadaema-na-kaya-uthaghatana-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में यूको बैंक की नई शाखा शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में यूको बैंक की नई शाखा शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन
मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में बुधवार को यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इससे पूर्व शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, समाजसेवी सोनू गौड़ एवं मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के संचालन से क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, सौरभ सिंह, अशोक सिंह सहित बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय व्यापारियों आदित्य गोयल, शिवम आर्या और विवेक सोनी ने नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।