{"_id":"6a586e87f9ef269bda0edeb2","slug":"video-jcb-used-on-the-disputed-chowpatty-in-ranibagh-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रानीबाग में विवादित चौपाटी पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर सुर्खियों में आई चित्रशिला घाट रानीबाग क्षेत्र में बनाई चौपाटी को बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। दोपहर बाद नवनिर्मित चौपाटी पर कई घंटे जेसीबी चलती रही। दूसरी ओर जमीनी विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने उक्त भूमि के रखरखाव और सुरक्षा के लिए नैनीताल के तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त कर दिया है।
बुधवार दोपहर बाद नैनीताल के उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक और हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट परिसर में पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां बनाई गई चौपाटी का निरीक्षण करने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से उसे ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद भूमि की बाउंड्री को सील कर दिया गया। नैनीताल के उपजिलाधिकारी खलिक ने बताया कि जिस भूमि पर चौपाटी बनाई गई है उसके मालिकाना हक को लेकर विवाद है। इस भूमि पर कत्यूरी वंशज, चित्रशिला धाम समिति और चौपाटी संचालक अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे थे। काठगोदाम पुलिस से भी इसकी शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की कोर्ट में सुनवाई के बाद चौपाटी के नाम पर मौके पर हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नैनीताल के तहसीलदार अक्षय भट्ट को उक्त भूमि का रिसीवर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।