{"_id":"6a9808ad1e09a5d9080c0c74","slug":"newlywed-woman-hangs-herself-in-agra-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ससुराल में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप; छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ससुराल में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप; छह महीने पहले हुई थी शादी
Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
सार
आगरा में शादी के छह महीने बाद ही एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन शव को लेकर ससुराल पहुंच गए। इस पर ससुरालीजन माैके से भाग गए।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंच गए। इस पर ससुरालीजन घर पर ताला डालकर भाग गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
छह माह पूर्व नरीपुरा, शाहगंज निवासी संजना (22) की शादी 29 वर्षीय अमन कुमार से हुई थी। अमन गुरुग्राम में वन स्टेप कंपनी में नौकरी करता है। परिजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंच गए। घटना के बाद से ससुरालीजन घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं।
वहीं पुलिस के अनुसार नवविवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के समझाने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं।