Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Cleanliness drive held in Tohana city, Fatehabad; Subhash Barala expressed displeasure over garbage entering the canal.
{"_id":"6a586edafb26a2140f0e3c4f","slug":"video-cleanliness-drive-held-in-tohana-city-fatehabad-subhash-barala-expressed-displeasure-over-garbage-entering-the-canal-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना शहर में चला स्वच्छता अभियान, सुभाष बराला ने नहर में कचरा जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना शहर में चला स्वच्छता अभियान, सुभाष बराला ने नहर में कचरा जाने पर जताई नाराजगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद दौरे से पहले टोहाना में सफाई अभियान चलाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा शहर इकाई, नगर परिषद चेयरमैन और स्थानीय नागरिकों ने भटिया नगर रोड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने बराला को समस्या बताई कि भटिया नगर रोड के कुछ लोग कचरा सड़क पर फेंक देते हैं, जो फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में जाकर पानी को गंदा कर रहा है। इस पर बराला ने मौके पर ही नहरी विभाग के जेई बबलू से फोन पर बात की। जेई के "कचरा सूखा है" कहने पर बराला ने कहा, "कचरा गिला है या सूखा, नहर में नहीं जाना चाहिए। इसके लिए तुरंत उचित व्यवस्था करें।"
उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन को कहा कि दुकानदारों और आमजन को जागरूक किया जाए ताकि नहर किनारे गंदगी न फेंकी जाए। बराला ने कहा कि कुछ होटल संचालक और नागरिक कूड़ा डाल रहे हैं। इसी को देखते हुए शहर इकाई ने यह अभियान शुरू किया है।
सांसद ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री का नारा है स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत। पीएम मोदी जब हरियाणा आएं तो यहां स्वच्छता का संदेश और मजबूत हो। इसी उद्देश्य से हमने आज सफाई अभियान शुरू किया है। कल पीएम जींद को एक बड़ी सौगात देंगे।"
बराला ने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी मिलकर निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। अभियान में नगर परिषद चेयरमैन, भाजपा शहर इकाई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।