{"_id":"6a5865053bb046d5ad07eba1","slug":"patient-did-not-get-treatment-at-chc-his-brother-records-video-to-reveal-the-reality-in-shahjahanpur-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: 'बुखार से तप रहा भाई, सीएचसी में कोई देखने वाला नहीं', युवक ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: 'बुखार से तप रहा भाई, सीएचसी में कोई देखने वाला नहीं', युवक ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 10:28 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, इसकी बानगी बुधवार को पुवायां सीएचसी से सामने आई है। बुखार से पीड़ित भाई को लेकर पुवायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे युवक ने इलाज ठीक से नहीं मिलने का आरोप लगाया। युवक ने मौके पर वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया।
पुवायां कस्बा निवासी वीरू गौतम अपने भाई को बुखार आने पर सीएचसी ले गया था। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। आरोप है कि दो घंटे तक मरीज भर्ती रहा, लेकिन कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। इससे परेशान होकर वीरू ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बयां करते हुए एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीरू ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी। इसके बाद उसके भाई का इलाज किया गया। सीएचसी अधीक्षक नरेंद्र पाल का कहना है कि वह गलत आरोप लगा रहा है। मैंने इमरजेंसी में खुद बैठकर इलाज किया। इसके बाद डॉ. सुशील कुमार ने भी पूरी देखरेख में इलाज किया। कोई दिक्कत नहीं होने दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।