{"_id":"6afb04817ef402e603062142","slug":"video-road-safety-fortnight-begins-awareness-chariot-and-bike-rally-flagged-off-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रथ और बाइक रैली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रथ और बाइक रैली रवाना
शाहजहांपुर। जिले में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
नियामतपुर गांव स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में ममता यादव ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह, यातायात निरीक्षक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।