{"_id":"6a58689778b7ab78530fc213","slug":"video-abdakaranagara-ma-bjal-ka-pal-sa-takarakara-tana-thakana-ma-ghasa-kara-cara-lkha-ka-nakasana-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बिजली के पोल से टकराकर तीन दुकानों में घुसी कार, चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बिजली के पोल से टकराकर तीन दुकानों में घुसी कार, चार लाख का नुकसान
अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज क्षेत्र के नरियांव बावली चौक पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर तीन दुकानों में जा घुसी। हादसे में दुकानों को करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब व्यस्त बावली चौक से तेज रफ्तार कार गुजर रही थी। अनियंत्रित कार पहले विद्युत पोल से टकराई और फिर जगदंबा मोदनवाल, शिवप्रसाद मोदनवाल तथा अवनीश निषाद की दुकानों में घुस गई। हादसे में दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कार चालक नशे में था और उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी। दोनों को पोस्ट ऑफिस जहांगीरगंज का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां पुलिस पिकेट भी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। कार में मौजूद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि चालक और उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।