{"_id":"6a5875e4a152224f7f0cb157","slug":"video-eye-screening-camp-held-at-rudrapur-arto-office-over-100-school-vehicle-drivers-examined-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक स्कूली वाहन चालकों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक स्कूली वाहन चालकों की हुई जांच
अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:40 AM IST
रुद्रपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रुद्रपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में स्कूली वाहन चालकों और परिचालकों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक चालकों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ कार्यालय एवं निर्मल आई हॉस्पिटल की छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम के सहयोग से किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने चालकों की दृष्टि क्षमता, आंखों के स्वास्थ्य और देखने की गुणवत्ता की जांच की। परीक्षण के दौरान छह ऐसे चालक मिले जिनकी नजर कमजोर पाई गई। उन्हें अस्पताल की ओर से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन संचालन कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान बड़ी संख्या में चालकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि स्कूली वाहन चालक प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनकी आंखों का पूरी तरह स्वस्थ होना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। नियमित नेत्र परीक्षण से समय रहते दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।