{"_id":"6a58c69c56bad1a5190be05a","slug":"video-metro-services-will-launch-simultaneously-in-agra-and-kanpur-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक साथ दौड़ेगी आगरा-कानपुर मेट्रो, अगले माह पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी; यूपीएमआरसी से आया नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक साथ दौड़ेगी आगरा-कानपुर मेट्रो, अगले माह पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी; यूपीएमआरसी से आया नया अपडेट
कानपुर और आगरा मेट्रो का शुभारंभ एक साथ होगा। ये अगले महीने में प्रस्तावित है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) तैयारी कर रहा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन गया है। अभी तक जुलाई में इसका शुभारंभ की संभावना थी। अब ये अगले महीने में होगा, तब तक आगरा में आईएसबीटी स्टेशन भी तैयार हो जाएगा। कानपुर और आगरा मेट्रो का एकसाथ शुभारंभ की उम्मीद है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। आगरा में पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन हैं। इनमें आईएसबीटी का करीब 20 फीसदी कार्य रह गया है। हाईस्पीड ट्रायल भी हो गए हैं। इसी महीने के अंत में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम भी सुरक्षा ऑडिट के लिए आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।