{"_id":"6a58c1383a3ae9fd880a2b8a","slug":"video-video-bharaica-ma-natha-nagal-raha-aashayana-bbsa-garamanae-khatha-ha-taugdha-raha-apana-ghara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में नदी निगल रही आशियाने, बेबस ग्रामीण खुद ही तोड़ रहे अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में नदी निगल रही आशियाने, बेबस ग्रामीण खुद ही तोड़ रहे अपने घर
घाघरा नदी की तेज कटान ने विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत चौकसाहार के झुंडी गांव में तबाही मचा दी है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अपने ही हाथों से अपने मकान तोड़ने को मजबूर हैं ताकि कुछ सामान बचाया जा सके। गांव के कई घर नदी के मुहाने पर पहुंच चुके हैं, जबकि बीते वर्ष भी कटान में 52 मकान समा गए थे। अब गांव का अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है।
राममूरत, रामसूरत, अवध बिहारी और राम सहारे के मकान कटान की जद में हैं। अवध बिहारी और राम सहारे अपने मकान खुद तोड़ रहे हैं, जबकि राममूरत ने बताया कि बुधवार देर रात उनके मकान का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीण संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने कहा कि जब तक मकान पूरी तरह नदी में न समाने लगे, तब तक उसे न तोड़ें, अन्यथा सरकारी सहायता नहीं मिलेगी। वहीं परशुराम ने बताया कि उनका घर भी कभी भी नदी में समा सकता है। गांव में आवागमन के लिए केवल एक जर्जर नाव है, जिसमें चार से अधिक लोग नहीं बैठ सकते।
उधर, क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार वर्मा का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और वह बुधवार को मौके पर गए थे। हालांकि ग्रामीणों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए शीघ्र राहत, सुरक्षित पुनर्वास और नाव की समुचित व्यवस्था की मांग की है। वहीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि उन्हें कटान होने की जानकारी ही नहीं मिली है। उन्होंंने कहा कि राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाएंगे जिनके मकान नदी में समाहित हो रहे हैं उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।