{"_id":"6a585f0a78b7ab78530fc205","slug":"video-case-of-rape-of-a-young-woman-in-a-moving-car-third-absconding-accused-injured-in-police-encounter-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में फरार तीसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में फरार तीसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
चलती कार में युवती से दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास अवैध तमंचा, कारतूस, कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।
15 जुलाई को दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सुरेंद्र सेन (25) निवासी ग्राम बमरौली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम राजघाट बांध नहर की पटरी स्थित मैलार रोड चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बलेनो कार पुलिस को देखकर मुड़ने लगी। पीछा करने पर कार सवार युवक भागने लगा। पुलिस का दावा है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मामले के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपि के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी बादल राजा एवं रविशंकर को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपी सुरेंद्र सेन को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह मुठभेड़ में पकड़ा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।