{"_id":"6a585bb28bd5cba2f50de000","slug":"video-chamba-bhattiyat-farmers-divert-water-to-save-crops-irrigation-crisis-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिंचाई ठप तो खुद खड्ड में उतरे किसान, श्रमदान कर मोड़ा पानी का रुख और बचाई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिंचाई ठप तो खुद खड्ड में उतरे किसान, श्रमदान कर मोड़ा पानी का रुख और बचाई फसल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:48 AM IST
Link Copied
चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र की कामला पंचायत में सिंचाई व्यवस्था ठप होने के बाद किसानों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद मोर्चा संभाल लिया। करीब 50 किसानों ने श्रमदान कर देहर खड्ड से पानी का रुख मोड़कर खगल कुहल में डाला, जिससे खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सका और फसलों को सूखने से बचाया जा सका।
किसानों ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था बाधित होने की जानकारी पहले ही प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगीं। मजबूर होकर ग्रामीण खुद खड्ड में उतरे और सामूहिक प्रयास से पानी का प्रवाह कुहल की ओर मोड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाता तो किसानों को स्वयं यह कार्य नहीं करना पड़ता। किसानों ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सिंचाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
इस श्रमदान अभियान में सोमदत्त, प्यार सिंह, अंग्रेज सिंह, कैप्टन सरदार सिंह, शशि धीमान, लक्ष्मण सिंह, बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।