{"_id":"6a58c68e3a3ae9fd880a2b98","slug":"video-congress-workers-laid-siege-to-municipal-corporation-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव, समस्याओं का समाधान न होने पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव, समस्याओं का समाधान न होने पर की नारेबाजी
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी के लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया। पोस्टर-बैनर लेकर धरना देकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी में नाली टूटी हुई हैं, जलभराव है। कई बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-छह में नालियां टूटी हुई हैं। नालों की सफाई नहीं होने से थोड़ी सी बारिश से जलभराव हो रहा है। घरों में पानी भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं। खड़जा भी टूटा हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या है। सांसद, विधायक और पार्षद से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं। नगर निगम में भी समस्या बता चुके हैं। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में ताहिर हुसैन, दीपक शर्मा, याकूब शेख, दिलीप वर्मा, नरेंद्र शर्मा, दानिश सिद्दीक़ी, सरदार हरजेंद्र सिंह, सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।