Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Babbu, the prime accused in the Narnaul-Nasibpur attack who carried a reward of ₹5,000, has been arrested; a pistol and a rod were recovered from Sariska, and he attempted to escape by pushing the police.
{"_id":"6a58be297b3712519f0b4105","slug":"video-babbu-the-prime-accused-in-the-narnaul-nasibpur-attack-who-carried-a-reward-of-rs5000-has-been-arrested-a-pistol-and-a-rod-were-recovered-from-sariska-and-he-attempted-to-escape-by-pushing-the-police-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के नसीबपुर हमले का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी बब्बू गिरफ्तार, सरिस्का से पिस्टल व रॉड बरामद, पुलिस को धक्का देकर भागने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के नसीबपुर हमले का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी बब्बू गिरफ्तार, सरिस्का से पिस्टल व रॉड बरामद, पुलिस को धक्का देकर भागने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नसीबपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी मुख्य आरोपी बब्बू उर्फ बब्बू खायरा को सीआईए महेंद्रगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 14 जुलाई को कठुवास टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर राजस्थान के सरिस्का क्षेत्र से एक पिस्टल और लोहे की रॉड बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के लिए सरिस्का की पहाड़ियों में ले जाते समय आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पत्थर पर पैर फिसलने से उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे दोबारा काबू कर उपचार के लिए अलवर जिले के विराटनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
मामला थाना शहर नारनौल में दर्ज है। डोहर कलां निवासी नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बताया था कि उसके भाई विक्रांत पर बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से सुनियोजित हमला किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए थे।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।