{"_id":"6a58562a735129cf510384c4","slug":"video-train-operations-affected-by-the-modernization-of-delhi-cantt-station-19-trains-will-not-halt-there-for-three-months-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद
दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 13 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से 19 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यह निर्माण कार्य के दौरान रेल संचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
16 जुलाई से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल और भुज-बरेली एक्सप्रेस, 17 जुलाई से भावनगर-शकूरबस्ती, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, जबकि 18 जुलाई से जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का ठहराव समाप्त रहेगा।
इसी प्रकार 20 जुलाई से साबरमती-हरिद्वार स्पेशल तथा 21 जुलाई से उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस और ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों तक बंद रहेगा, जो अधिकांश मामलों में 13 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के मार्ग और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल दिल्ली कैंट स्टेशन पर उनका ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यात्रियों को नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला अथवा अन्य निर्धारित स्टेशनों से यात्रा करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।