{"_id":"6a58bd99fd39ae2c6a04d7f9","slug":"video-video-rayabral-ma-nagara-ma-gaja-bja-ka-satha-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-bhavaya-rathayatara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में नगर में गाजे बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में नगर में गाजे बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
कस्बे के सराफा मंडी स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। यात्रा शुरू होने से पहले आचार्यों ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान का स्वागत किया।
इसके बाद भगवान का रथ गाजे बाजे के साथ मंदिर से रवाना हुआ। रथयात्रा सराफा मंडी, सब्जी मंडी, मेन रोड, गल्ला मंडी, तिकोना पार्क, गांधी चौराहा और बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां विश्राम के बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए फिर बाबा भैरवनाथ मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। श्रद्धालु सोनी तिवारी ने बताया कि नगर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
उनके परिवार ने पुरी से भगवान का विग्रह लाकर स्थापना कराई थी। तभी से हर वर्ष परंपरागत रूप से रथयात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पूजा से सुख, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का विश्वास जुड़ा है। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।